The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

टाटरी सीनियर बालक छात्रावास में अधीक्षक ने किया हंगामा

Spread the love

जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय सीनियर बालक छात्रावास, टाटरी से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। छात्रावास के अधीक्षक पन्नूलाल वट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे हॉस्टल परिसर के भीतर ही शराब पीते और मुर्गा खाते हुए नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अधीक्षक शराब के नशे में धुत होकर हॉस्टल में हंगामा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे मासूम छात्रों और पदस्थ कर्मचारियों के साथ जमकर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया। परेशान होकर हॉस्टल के छात्रों ने ही चुपके से अधीक्षक की इस करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद पूरे छात्रावास प्रबंधन और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के कार्यपालक अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। जिस सरकारी हॉस्टल में बच्चों को बेहतर भविष्य और संस्कार मिलने चाहिए, यदि वहीं के जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना आचरण में लिप्त रहेंगे, तो बच्चों के अनुशासन और सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी।अब देखना यह होगा कि मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आरोपी अधीक्षक पर क्या सख्त कार्रवाई करता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *