The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

रायगढ़ के 9 एकल ताप विद्युत व 22 इस्पात संयंत्र से 2,09,37,375.65 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश हुआ जनित

Spread the love

रायपुर। मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक उमेश पटेल ने रायगढ़ जिला में स्थापित ताप विद्युत संयंत्र एवं यहां संचालित हो रहे इस्पात संयंत्र का मामला उठाया। वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने बताया कि रायगढ़ जिले में कुल 09 एकल ताप विद्युत संयंत्र एवं 22 इस्पात संयंत्र से सम्बद्ध ताप विद्युत इकाई स्थापित/संचालित है। उक्त सभी ताप विद्युत संयंत्रो से वर्ष 2025-26 में कुल 2,09,37,375.65 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश जनित हुआ है। संयंत्रवार जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 31/12/2021 के अनुसार फ्लाई ऐश का निष्पादन विभिन्न प्रयोजनों यथा फ्लाई ऐश ब्रिक्स/ब्लॉक्स निर्माण इकाई, सीमेंट उद्योगों को प्रदाय, रोड़ निर्माण, भूमि-भराव, परितक्त खदानों में भराव हेतु किया जाना अनुमेय है। इन नियमो में, प्रति टन फ्लाई ऐश का निष्पादनहेतु भूमि की आवश्यकता के मानक नही है, अपितु उद्योगों के द्वारा स्थल चयन करने के उपरांत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में आवेदन किये जाने पर, स्थल उपयुक्तता सम्बन्धी परीक्षण कर, मानक प्रक्रिया का पालन करते हुये, भराव हेतु मात्रा की अनुमति प्रदान की जाती है। रायगढ़ जिला में संचालित कुल 9 एकल ताप विद्युत संयंत्रों में से 05 संयंत्रो के पास ऐश डाईक निर्मित है एवं 04 संयंत्रो के पास ऐश डाईक नहीं है तथा 22 इस्पात संयंत्र से सम्बद्ध ताप विद्युत इकाई में से 01 संयंत्र के पास ऐश डाईक निर्मित है तथा 21 संयंत्रो के पास ऐश डाईक नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *