The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedhealthNational

आईसीयू में छत से टपका पानी, मरीजों को किया शिफ्ट

Spread the love

कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां ट्रॉमा आईसीयू वार्ड की छत से अचानक पानी टपकने लगा और मरीजों के बेड पर गिरने लगा, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ते ही अस्पताल स्टाफ को आनन-फानन में बेड और वेंटिलेटर हटाकर मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना पड़ा। बताया जा रहा है कि छत पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी का रिसाव हुआ, जिसके कारण पूरा आईसीयू वार्ड प्रभावित हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसे तकनीकी खराबी बताते हुए सुधार कार्य शुरू करने की बात कही है, लेकिन इस घटना ने संभाग के सबसे बड़े अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *