The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मौसम ​में रात में हो सकता है बदलाव : राजधानी सहित प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवात घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन रात में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में भी बढ़ोतरी के आसार है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor