The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गुरुनानक देव जी के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण संभव: बृजमोहन

Spread the love

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी।श्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर आशिर्वाद लिए साथ ही अमृत रूपी शबद कीर्तन सुना। श्री अग्रवाल ने कहा कि, गुरुनानक देव जी के त्याग, तपस्या, सेवा के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण संभव और देश दुनिया में शांति और खुशहाली आएगी। उन्होंने सिख धर्म के सेवा भाव की प्रशंसा की और दूसरों से भी इसका अनुसरण करने को कहा। उन्होंने सिख गुरुओं के बलिदान को याद किया। और कहा कि, आज भी सिख समाज गुरु ग्रंथ को ही अपना गुरु मानते हुए मानव सेवा में लगा है जो दुनिया में एक मिसाल है।श्री बृजमोहन अग्रवाल ने यहां लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। और सेवादारों के साथ सेवा दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *