The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवाओं को छलकर किस बात की भेंट मुलाकात कर रहे मुख्यमंत्री :कौशिक

Spread the love

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं के साथ किये जा रहे भेंट मुलाकात को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार मांगते युवाओं को भयावह कोरोना काल में आंदोलन के लिए विवश करने, न्याय व हक की मांग पर लाठियां बरसाने वाले और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छल करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पिछले पौने पांच सालों में युवाओं से मुलाकात की याद नहीं आई और चुनावी वर्ष को देखकर उनसे भेंट मुलाकात करके दिखावा करके उनसे चुनावी लाभ लेना चाहते है जो की छत्तीसगढ़ युवाओं के साथ एक मात्र दिखावा और छलावा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में पीएससी के नतीजे में हुए धांधली और व्यापम में हुए घोटाला को देखा जाए तो स्पष्ट हो जाता है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के भविष्य का खिलवाड़ कर रही है, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को जिस तरह से छल-प्रपंच करके वादाखिलाफी की और कठोर नियम बनाकर छलने का काम किया है उसकी शायद ही कहीं मिसाल मिलती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में जो पीएससी घोटाला, व्यापम घोटाला और विभिन्न पदों में निकली भर्ती में जो घोटाला हुआ है इन सब में जो युवाओं का जो विश्वास टुटा है क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात पर इस विषय पर जवाब देंगे और युवओं को जो खुद पर से जो विश्वास टुटा है उस विश्वास को वापस दिला पाएंगे? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को अब समझ आ चुका है और यह अपने साथ हुए अन्याय का बदला जरूर लेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor