The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya Pradesh

उधार दिए रुपये मांगने पर पत्नी व ससुराल वालों जमकर ​की पिटाई,अस्पताल में चल रहा है इलाज

Spread the love

एमपी । मध्य प्रदेश के बुराहनपुर में एक व्यक्ति की इसलिए उसके ससुरारल पक्ष के लोग तथा उसकी पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी, ससुराल में दिए उधार रुपये वापस मांग रहा था। पिटाई के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे इलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना की रिपोर्ट बुराहनपुर थाने में दर्ज कराई गई है। बुरहानपुर के फोपनार के रहने वाले पीड़ित अरविंद के साथ उसके ही ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने गन्ने की फसल का पैसा( 1.50 लाख रुपये) बतौर कर्ज अपने ससुराल पक्ष को दिया था, लेकिन वह लौटा नहीं रहे थे।
पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसके पैसे नही दे रहे है वहीं पत्नी ने भी मेरे साथ रहने से मना कर दिया है। पैसा मांगने पर सास, ससुर, साला, साढू और पत्नी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। जिससे मेरे सिर के पीछे पर चोट आई है। इधर बुराहनपुर पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बुराहनपुर पुलिस के मुताबिक घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।