The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पति से विवाद के बाद पत्नी ने बच्चों के साथ खुद को किया आग के हवाले, तीनों की मौत

Spread the love

सूरजपुर/रायपुर। जिले में एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपने दो मासूमों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में तीनों की मौत हो गई। दरअसल बीती रात को उसका पति ड्यूटी के लिए गया था। जिसके बाद महिला ने येे खौफनाक कदम उठा लिया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।
सूत्रों के मुताबिक, जरही निवासी संजीव कुमार चौधरी एसईसीएल में काम करता है। वह अपनी 32 वर्षीय पत्नी बसंती और दो बच्चे हिमाचल (6) और अनमोल (10) के साथ रहता था। रोजाना की तरह बीती रात भी संजीव ड्यूटी के लिए निकला था। जैसे ही वह ड्यूटी के लिए निकला। बसंती ने खुद पर और दोनों बच्चों पर मिट्‌टी तेल डालकर तीनों को आग के हवाले कर दिया। जैसे—तैसे आस—पास के लोगों ने आग बुझाया और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इस बात की जानकारी उसके पति को दी।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भेज दिया गया था। तीनों की हालत में सुधार नहीं हुआ और आज दोपहर तीनों की मौत हो गई। पूरे मामले में अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor