Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बस की आड़ में गांजा तस्करी करते अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लाखों का माल जब्त

Spread the love

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आनंद छाबड़ा के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा 9 थानो के प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर उक्त स्थानों में पाईंट लगाकर गांजा एवं अन्य अवैध पदार्थ की चेकिंग के निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के पुलिस बल के साथ पाईंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी उक्त स्थानों में भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग क्रम में गोबरानवापारा राजिम महानदी पुल पर थाना गोबरानवापारा पुलिस की टीम द्वारा बस वाहन क्रमांक सी जी/07/एन/3300 को रोककर सवारियों के बैग व अन्य सामानों को चेक करने के दौरान एक व्यक्ति के बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश कस्बे निवासी चेम्बूर बंबई महाराष्ट्र का होना बताने के साथ ही गांजा को जिला गरियाबंद के देवभोग से लाकर महाराष्ट्र ले जाना बताया। जिस पर आरोपी सुरेश कस्बे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग बैग व थैले में रखें कुल 18 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 79/22 धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor