Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बस चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर,एक की मौत दो घायल

Spread the love

धमतरी। जिले की अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत आमदी में हाई स्कूल के पास बस ने बाइक सवार को ठोकर मार दी जिसमें चालक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में महिला और एक बच्ची घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 07 आर 8715 में रजौली निवासी केवल राम साहू अपनी पत्नी और पोती के साथ घर जा रहे थे। तभी पायल ट्रैवल्स की बस क्रमांक सीजी 07 E 5500 ने ठोकर मार दी। जिसमें बाइक चालक केवल साहू 58 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में सवार महिला और बच्ची घायल हो गए। इस संबंध में अर्जुनी थाना उप निरीक्षक रमेश साहू ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बस को पुलिस ने जप्त कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor