आप पार्टी के पदाधिकारी पार्टी फोरम में करेंगे कवर्धा विधानसभा के प्रत्याशी की शिकायत? नामांकन भी कर दिए राजा साहब ने, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को जानकारी तक नही दी

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कवर्धा। आम आदमी की पार्टी कहे जाने वाले आप पार्टी में जमकर मनमानी चल रही है। आप पार्टी के सस्थापक ने जब आम आदमी की पार्टी की स्थापना को थी तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया था कि यह पार्टी गरीबो की पार्टी है टिकिट भी युवा व गरीब लोगों को मिलेगी, लेकिन अब कुछ अलग होने लगा है। पार्टी स्थापना से ही आप पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को दरकिनार कर दिया गया है। कल आप पार्टी के प्रत्याशी लोहारा के राजा खड़गराज सिंह ने नामांकन फार्म जमा किया, लेकिन प्रदेश व लोक सभा स्तर के जिले के पाधिकारियो तक सूचना नही दिया गया। आरोप है राजा पार्टी को अकेले चला रहे है। आने वाले दिनों में जिले में आम आदमी पार्टी पूरी तरह बिखर जाएगा। पद के लालच में कार्यकर्ताओं को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में अब पाधिकारियो आप पार्टी के शिर्ष नेतृत्व के पास कवर्धा विधानसभा के प्रत्याशी की शिकायत करने की तैयारी कर रहे है। इधर आप के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह से इतने नाराज है कि सोशल मीडिया में ही राजा के ऊपर मनमानी का आरोप लगा रहे है। ऐसे में राजा का चुनाव इतना आसान दिखाई नही दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.