The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वाह: पीडब्लूडी के अधिकारी कर्मचारी, कामधाम छोड़ आँवला नवमी मनाने में व्यस्त, वही बैठक करते रहे नास्ता

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
कबीरधाम जिले के अधिकारियों का अजब गजब का कारनामा है। यहां जिला मुख्यालय होने के कारण सभी शासकीय कार्यालयों के अधिक काम रहता है। लेकिन जिला मुख्यालय के पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी कर्मचारी तो काम धाम छोड़कर आँवला नवमी मनाने में मस्त रहे। पूरा कार्यालय का स्टाफ आँवला पेड़ के नीचे बैठक नास्ता करते नजर आए। जबकि काम लेकर आये लोगो को कार्यालय के बाहर उनका इंतजार करना पड़ा। मजे की बात यह है कि इस कार्यालय में एक भी महिला कर्मचारी नही है। इसके बाद भी सारे कर्मचारी आँवला पेड़ के नीचे बैठे दिखाई दिए। आँवला पेड़ की पूजा कर वही सभी नास्ता करते रहे। जबकि बेरोजगार ठेकेदार व अन्य लोग काम से आये लोग बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। लोगो ने कहा कि पहली बार ऐसे किसी विभाग के लोगो को आँवला नवमी मनाते हुए देखा है। औऱ यदि ऐसे पर्व मनाना है तो इन्हें छुट्टी लेनी चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor