The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalOther News

श्रमिकों की बेटियों को योगी सरकार की सौगात,शादी में अब एक लाख रुपये सरकार देगी शगुन के तौर पर

Spread the love

यूपी। उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के 1.43 करोड़ मजदूरों की बेटियों को सौगात देने जा रही है। मजदूरों की बेटियों की शादी में अब सरकार एक लाख रुपये शगुन के तौर पर देगी। इसके लिए तैयारी हो गई है।भाजपा जल्द लोक कल्याण संकल्प पत्र में श्रमिकों से किया वादा निभाने की तैयारी में है। श्रमिकों की बेटियों की विवाह में अब सरकार एक लाख रुपये का शगुन देगी। सामूहिक विवाह में होने वाली शादियों में यह राशि इससे अधिक होगी। इस योजना का लाभ श्रम विभाग के तहत संचालित भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत 1.43 करोड़ श्रमिकों के परिवारों को मिलेगा। श्रम विभाग ने इसे सौ दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। योगी सरकार के चुनावी वायदे के अनुरूप अब श्रमिकों की बेटी की शादी में दिए जाने वाले इस शगुन को बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। ऐसे में एकल विवाह की राशि 55 हजार से बढ़कर एक लाख रुपये हो जाएगी। जबकि सामूहिक विवाह में एक लाख रुपये के अलावा 10 हजार रुपये पोशाक के लिए और सात हजार अन्य व्यवस्थाओं के लिए हो सकते हैं। ऐसे में यह राशि 01 लाख 17 हजार रुपये हो जाएगी

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *