The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रेलवे ट्रैक के किनारे मृत हालत में मिला युवक,सिर में गंभीर चोट के निशान

Spread the love

रायपुर । पण्डरी इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। अभी यह पता नही चल पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई है,उसने आत्महत्या किया है ​या फिर ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के करीब से गुजर रहे कुछ लोगों ने पटरी के किनारे एक युवक की लाश पड़ी देखी और फौरन पुलिस को खबर दी। शव पर चोट के निशान हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि ट्रैक पार करते युवक ट्रेन से टकराया होगा।जिसके बाद पटरियों के किनारे छिटककर गिरा और सिर पर चोट आने की वजह से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस आसपास की बस्ती में युवक की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं इस शख्स ने खुदकुशी तो नहीं की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor