The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस की पिटाई के बाद युवक ने की आत्महत्या

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। पुलिस के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारेराजिम। साहनी समाज एवं परिजनों ने राजिम पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। मृतक का नाम राजेंद्र साहनी है बताया गया कि अवैध शराब बिक्री के आरोप में राजेंद्र को राजिम पुलिस उनके देवरी गांव से बिठाकर उन्हें थाने ले आए और वहां उनकी जमकर पिटाई की। तथा उन्हें छोड़ दिया गया इसके बाद वह युवक घर आकर जहर खा लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजनों ने तुरंत अस्पताल लाया जहां उनकी मौत हो गई। शव को ले जाने के दौरान शहर के पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर पुलिस के खिलाफ साहनी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया तथा मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्थिति को बिगड़ते देख तुरंत गरियाबंद के एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक राजिम पहुंचे और समाज के लोगों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक बंधु शांत हुए और शव को फिर ले गए। उनकी पत्नी ने बताया कि घर में शराब नहीं मिला फिर भी पुलिस वाले जबरन मेरे पति को उठा कर थाना ले गए थे। पुलिस के इस तरह से कार्यवाही पर नगर में तरह-तरह की चर्चा आम है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *