Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान का बढ़ा कद बने ओडीशा के सह प्रभारी

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जावेद खान संगठन के प्रति निष्ठा और दिये जा रहे कार्यों के प्रति गंभीरता तथा कर्तव्यपरायणता के चलते लगातार भारतीय युवा कांग्रेस में अपना स्थान बढ़ाते चले जा रहे हैं,भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बी वी ने जावेद पर अपना विश्वास बनाए रखते हुए “यंग इंडिया के बोल सीजन 2” के लिए उन्हें ओडीशा राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया है,निश्चित ही जावेद के बढ़ते कद से दिल्ली में बस्तर का भी कद बढ़ रहा है,जावेद को मिली इस नयी जिम्मेदारी से समर्थकों और बस्तर युवा कांग्रेस में खुशी की लहर है।
विदित हो कि पिछले साल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित “यंग इंडिया के बोल सीजन 1” में भाग लेकर जावेद ने बस्तर का लोहा मनवाया था जिसके बाद उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया जावेद ने इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करने की बात कही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor