The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Police DepartmentChhattisgarh

ट्रेन से कटकर युवक की मौत,पुलिस जुटी जांच में…

Spread the love

”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत शांति नगर गेवरा कोरबा रेल लाइन पर आज सुबह कुछ लोगो ने एक व्यक्ति की ट्रेन से कटी छत-विछत लाश देखी।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा शव की पहचान करने आसपास के लोगो से सम्पर्क किया गया, जिसमे व्यक्ति की पहचान बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम लेवई निवासी जयदीप कुर्रे पिता बोधराम कुर्रे उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई। वर्तमान में वह हरदीबाजार में रह रहा था,बताया जा रहा है जयदीप काफी गुस्सेल प्रवित्ति का था,और अपने किसी परचित से सामान्य बात विवाद हो जाने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *