The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आपसी रंजिश के चलते युवक की गला रेतकर हत्या

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम भोथा में आपसी रंजिश के चलते एक युवक का गला रेत मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के कुछ घण्टो बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 7 बजे मृतक उमेश कुमार बघेल की पुत्री साक्षी बघेल जोर जोर से आवाज लगा रही थी की गांव के लकेश्वर निषाद घर के सामने अटल चौक के हैण्ड पम्प के पास चाकू लेकर मारने को दौड़ा रहा है बताने पर जाकर देखा मृतक उमेश कुमार बघेल गिरा पडा था जिसकी सांस चल रही थी व खून से लथपथ पडा था। किसने मारा पुछने पर लकेश्वर निषाद ने चाकू से मारना बताया कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गयी लकेश्वर निषाद निवासी भोथा ने अपनी मोटर साकयल स्प्लेंडर काले रंग बिना नम्बर से आकर अपने पास रखे चाकू से मृतक उमेश के गले, पीठ, पेट एवं हाथ में कई बार चाकू से वार कर हत्या कर दिया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध भादवी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor