गैस ऐजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर 05 नग भरे हुए गैस सिलेण्डर चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

दुर्ग। भिलाई 03 थाना क्षेत्र स्थित एक गैस ऐजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर 05 नग भरे हुए गैस सिलेण्डर चोरी कर लेने की रिपोर्ट पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या इंटरप्राईजेस गैस ऐजेंसी उमदा रोड भिलाई 03 मैनेजर के पद पर कार्यरत अजय कुमार सिंह 38 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 13.10.2022 के शाम 06.00 बजे गोदाम कीपर शैलेष चतुर्वेदी गोदाम का ताला बंद किया। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने घर चले गये। दिनांक 14.10.2022 को सुबह 08.30 बजे वर्कर पुनाराम कुर्रे गोदाम आकर देखा तो गोदाम के मेन गेट में लगा ताला नही था, दरवाजा का कुंडी मुड़ा हुआ था, पुनाराम कुर्रे ने उसे इसकी जानकारी दिया। जिसके बाद वह गोदाम पहुंचकर कीपर शैलेष चतुर्वेदी, वर्कर पुनाराम कुर्रे के साथ गोदाम मे घूसकर इण्डेन गैस सिलेण्डर का मिलान किया। गोदाम में रखे सिलेण्डर में 05 नग भरे हुए इण्डेन गैस सिलेण्डर कुल कीमती करीबन 18000 रूपये नही था, आस पास पता साजी कियें कहीं पता नही चला। कोई अज्ञात चोर ने भरे हुए 05 नग गैस सिलेण्डर को चोरी कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,454 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.