The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

काम करने गए दम्पति के घर का ताला तोड़कर कर चोरों ने सोने – चांदी के गहने कर लिए चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
दुर्ग।
जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 70 हजार के सोने -चांदी के गहने चोरी कर लिये। मामले की रिपोर्ट पर भिलाई 3 थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचपेड़ी वार्ड नंबर 07 भिलाई 03सुरेश कुमार धनकर उम्र 42 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। प्रार्थी 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपने घर में ताला लगाकर अपनी पत्नि लता धनकर के साथ काम करने चला गया था, शाम 04.00 बजे घर वापस आया तो देखा घर के दरवाजा में लगा ताला टुटा हुआ था, पत्नि के साथ घर अंदर जाकर कर देखा तो गोदरेज आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एक सोने का हार कीमती 21000, एक नग सोने का लाकेट एवं पांच नग सोने का पत्ती कीमती 8500, दो नग सोने का मराठी पत्ती कीमती 9000 रूपये, दो नग सोने का कान का झुमका एवं दो नग सोन का लटकन कीमती 14000 रूपये, एक नग चांदी का करधन कीमती 7000 रूपये, दो जोड़ी चांदी का पायल कीमती 8000 रूपये, एक नग चांदी का चाबी गुच्छा कीमती 700 रूपये, आठ नग चांदी का बिछिया कीमती 1100 रूपये जुमला कीमती 69300 रूपये को घर के अंदर रखे आलमारी को तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गया है। वह अपने स्तर पर आस पास पता तलाश किया सामान नही मिला तब घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *