The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मिराज सिनेमा मल्टीप्लेक्स का ए.सी आउटडोर युनिट का कापर वायर पाईप चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

भिलाई। सेक्टर 6 गीत मिराज सिनेमा मल्टीप्लेक्स का ए.सी आउटडोर युनिट का कापर वायर पाईप काटकर चोरी कर लेने की रिपोर्ट भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक रुआंबान्धा सेक्टर एच.एस. सी.एल कालोनी भिलाई निवासी शम्भू सिंह 39 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 6 गीत मिराज सिनेमा मल्टीप्लेक्स मे ड्युटी मैनेजर का कार्य देखता है। 13.10.2022 के 08.15 बजे सिनेमा चालु करने के दौरान चालु नहीं होने पर मशीन व ए.सी आउटडोर युनिट का कापर पाईप आदि को ड्युटी आफिसर मनीष कुमार सिंह के साथ चेक किया तो देखा की ए.सी आउटडोर युनिट का कापर वायर पाईप लम्बाई करीबन 15 मीटर नहीं था कोई अज्ञात चोर द्वारा ए.सी आउटडोर युनिट का कापर वायर पाईप अनुमानित कीमती 10000 रुपये को चोरी कर ले गया है | घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *