यातायात जन जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ,जिसका नाम मोर रायपुर मोर ऑटो रखा गया
रायपुर। राजधानी रायपुर महानगर के रूप में विकसित होने के साथ ही साथ स्मार्ट सिटी के रूप में भी तेजी के साथ विकास कर रहा है। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम सुचारू संचालन हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा तरह-तरह के प्रयोग कर व्यवस्था बनाई जा रही है, इसी क्रम में शहर में संचालित सवारी ऑटो चालकों में एकरूपता लाने एवं स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था संचालन हेतु यातायात नियमों के पालन कर वाहन चलाने यातायात जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया जिसका नाम मोर रायपुर मोर ऑटो रखा गया है। मोर रायपुर मोर ऑटो यातायात जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 26 नवंबर को न्यू बस स्टैंड भाटागांव परिसर में आयोजित किया गया जिसमें जिला दंडाधिकारी रायपुर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त प्रभास मलिक की उपस्थिति में संपन्न हुआ।