नहाने गए चार किशोरों की डूबने से मौत,तीन का शव निकाले गए एक की तलाश जारी

Spread the love

उत्तराखण्ड। नहाने गए 4 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना उत्तराखण्ड के बागेश्वर में बर्थी गधेरे में नहाते समय हुआ। ये दर्दनाक घटना कपकोट के गोगीना गांव में हुई। जहां ये चारों किशोर स्थानीय बर्थी गधेरे में नहाने के लिए गए थे लेकिन वो डूब गए, खबर लिखे जाने तक तीन शवों को निकाल लिया गया है जबकि एक किशोर का शव की तलाश करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। लोगों ने मृतकों का पोस्टमार्टम घटना स्थल पर कराने की मांग है।
कपकोट तहसील के गोगिना गांव में सोमवार को ये हृदय विदारक घटना हुई। ये चारों किशोर घर से नाश्ता करने के बाद स्थानीय बर्थी गधेरे की तरफ चले गए थे। इनमें से तीन बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते हैं और वो गर्मियों की छुट्टियों में घर आए हुए थे।जबकि एक अन्य स्थानीय बच्चा है जो उनके साथ नहाने के लिए गया था। ये चारों बच्चे गधेरे में बने तालाब में डूब गए। इस घटना की खबर मिलते हैं गांव में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीन किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया जबकि एक बच्चे की तलाश प्रशासन की टीम कर रही है।
जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला,17 वर्ष,अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला,16 वर्ष और सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह,13 वर्ष का शव निकाल लिया गया है। जबकि विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह,14 वर्ष का शव नहीं मिला है। राजस्व पुलिस,एसडीआरएफ, मास्टर ट्रेनर की टीम घटना स्थल रवाना कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.