The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

होटल व्यवसायी के कमरे का ताला तोड़कर 1 लाख 35 हजार रुपये चोरी

Spread the love

रायपुर।रायपुर के उरला थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमा में होटल व्यवसायी के कमरे का ताला तोड़कर 1 लाख 35 हजार रुपये किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गुमा रायपुर निवासी शैलेन्द्र साहू 37 वर्ष ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 15 अप्रैल की देर रात होटल बंद करके अपने घर चला गया था। दूसरे दिन जब वापस होटल खोलने पहुंचा तब होटल के बाजू वाला कमरा जिसमें वह रहता है,उसका दरवाजा खुला हुआ था,तथा अंदर रखे आलमारी गेट टुआ हुआ मिला। आलमारी चेक करने पर लॉकर में रखे 1 लाख 35 हजार रुपये नही था, किसी ने चोरी कर लिया था। वह आस पास पता तलाश किया परन्तु पता नही चल पाया है। प्रार्थी पारिवारीक व्यस्तता के कारण 19 अप्रैल को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor