The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित,मचा हड़कंप

Spread the love

जगदलपुर/रायपुर । जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ये जिन-जिन के संपर्क में आए थे, उन सभी का डिटेल निकालकर कोरोना की जांच की जा रही है। कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर ने पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। कोरोना की चपेट में आने वाले सभी 10 स्टाफ माइक्रोबायलॉजी के हैं। बताया जा रहा है कि इनमें एक डॉक्टर भी संक्रमित हैं। इन सभी को कोरोना की वैक्सीन भी लग चुकी है। साथ ही इनके संपर्क में आए माइक्रोबायलॉजी के लगभग 25 से ज्यादा स्टाफ की कोरोना की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कॉलेज में एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जनियां उड़ाई गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor