The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण पर,केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 7 हजार 600 किया गया

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। सरकार ने तय कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाएं इस बार ऑफलाइन होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा रहा है। इन केंद्रों में कोरोना से संक्रमित विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा की विशेष व्यवस्था करने की बात की जा रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया की, “इस बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा तय समय सारिणी के हिसाब से कराई जाएंगी। यह परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएगी। परीक्षा कितने केंद्रों पर कराई जाएगी यह अभी तय नहीं हुआ है। इसके निर्धारण की प्रक्रिया जल्दी पूरी कर ली जाएगी। बताया जा रहा है, 2021 में 10वीं-12वीं बोर्ड के लिए 4 हजार 519 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तब परीक्षा नहीं हो पाई थी। इस साल इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 7 हजार 600 किया जा रहा है। बताया जा रहा है, इस बार परीक्षा स्व-केंद्रीय कराने की कोशिश है। यानी जो विद्यार्थी जहां पढ़ाई कर रहा है, वहीं परीक्षा देगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor