The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आईपीएल मैच में सट्टा खेलने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर में आईपीएल मैच के दौरान चौकों छक्कों पर बोली लगाने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। शुक्रवार को इसी मामले का खुलासा रायपुर की पुलिस ने किया। शहर के दो अलग-अलग इलाकों से कुल 13 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। ये चेन्नई और लखनऊ की टीमों के मैच पर सट्टा लगवा रहे थे।
रायपुर की क्राइम एंड साइबर यूनिट को एक खुफिया इनपुट मिला जिसके आधार पर तेलीबांधा के स्काई गार्डन कॉलोनी और रामसागर पारा के एक मकान पर छापा मारा गया। जब यहां पुलिस की टीम पहुंची तो सट्टेबाजों का जमघट लगा था। क्रिकेट टीम के रनों , बैट्समैन की परफॉर्मेंस और विकेट के आधार पर बोली लगाकर सट्टेबाजी का धंधा चलाया जा रहा था। इस छापामार कार्रवाई में पुलिस को 69 मोबाइल, 7 लैपटॉप, 5 एलईडी टीवी, 4 कीबोर्ड एक प्रिंटर, दो केलकुलेटर, सट्टा खेलने वाली मशीन और 45000 कैश मिले हैं ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor