The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

बायलर हादसे में 14 की मौत, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर

Spread the love

सक्ती। वेदांता पावर प्लांट में बीते दिनों बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इसमें 33 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 5- 6 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पावर प्लांट ने
मृतकों के परिजनों को 35 लाख और घायलों को 15 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही मृतकों के परिवार के एक सदस्य को प्लांट में नौकरी देने पर सहमति बनी है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई, इससे मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है। अब तक 26 से अधिक घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। इनमे से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा मंगलवार दोपहर 3 बजे डभरा थाने के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ। इसकी चपेट में मजदूर आ गए।
घटना के बाद प्लांट के बाहर परिजनों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस को रोकते हुए घायलों को दिखाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए प्लांट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दुर्भाग्यपूर्ण घटना, हम प्रभवितों के साथ: कम्पनी
पॉवर प्लांट के प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में कहा कि 14 अप्रैल की दोपहर हमारे सिंहितराई प्लांट की एक बॉयलर यूनिट में एक बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। इस घटना में हमारे सब-कॉन्ट्रैक्टर एनजीएसएल के कर्मचारी शामिल थे। यही कर्मचारी इस यूनिट का संचालन और रखरखाव करते हैं।
हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता यह है कि सभी प्रभावित लोगों को हर संभव चिकित्सा सेवा और इलाज़ मिले। हम घायलों के साथ खड़े हैं और उन्हें सभी जरूरी मदद कर रहे हैं। हम बहुत ही बारीकी से स्थानीय अधिकारियों और मेडिकल टीम के साथ नज़र बनाए रखे हुए हैं।
इस दुखद समय में प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति है। कृपया थोड़ा समय दें और धैर्य बनाए रखें। हम सही और सटीक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *