The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

अर्केस्टा देखने गए युवक पर 15 लोगों ने किया जानलेवा हमला, पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

Spread the love
"सुरेश यादव की रिपोर्ट"

जांजगीर। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गए एक युवक पर 15 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया| जिससे युवक गंभीररूप से घायल हो गया | जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | पिता की शिकायत के बाद 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिलारी निवासी धनीराम खूंटे ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है| जिसमें बताया है की उसका पुत्र महेन्द्र खुंटे 2 सितम्बर की रात गाँव में हो रहे आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था | जहाँ गांव में कुंआ पारा के पास पुरानी रंजिश पर से बिट्टू साहू ऊर्फ भूपेश, लंकेश साहू, साजन पटेल, रितेश गिरी, शिवम साहू, कमल साहू, सितेश साहू, अरूण साहू, बंटी साहू, बल्लू साहू, प्रभाकर यादव, आनंद साहू, अंशू, यश साहू, सागर मानिकपुरी सभी निवासी बिलारी सभी एक राय हो गए| उन्होंने मां बहन की बुरी बुरी अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, लकडी, डंडा से मारपीट किये । मारपीट करने से महेन्द्र के सिर, माथा, पीठ में, गर्दन के नीचे, मुंह चेहरा, दोनो पैर में चोट आई| जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहाँ डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया है | शिवरीनारायण पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद 15 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज़ कराई है | उनके खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज किया है

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor