The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाथियों ने दो महिलाओं को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक बार फिर हाथी हमले की घटना से कापू वनांचल आदिवासी इलाका सहम गया है। जिसमें दो अलग अलग घटनाओ में दो महिलाओं को हाथी ने पटककर मौत के घाट उतार दिया है। पहली घटना मंगलवार रात्रि 10 बजे के करीब ग्राम चिखलापानी की है तो दूसरी घटना छत्तासरई से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इंजोरी बाइ पति सुखी राम 70 वर्षीय ग्राम चिखलापानी थाना कापू की रहने वाली है । बताया जा रहा है कि मृतिका तिजोरी बाई रोजना की तरह परिजनों के साथ रात्रि खाना खाकर सो रही थी। इस बीच तीन से चार हाथी दल में आ गए और घर उनके घर मे तोड़फोड़ करने लगे। नींद में गाफिल सुखीराम का परिवार हाथियो के गरजने व तोड़फोड़ से सहम गया। वही जान बचाने के लिए घर मे दुबके हुए थे परंतु बढ़ते हमले से ये लोग घर से बाहर निकलकर सुरक्षित ठिकाना की और जाने के लिए भागे तभी इंजोरी बाई का सामना हाथी से हो गया। जिसकी हाथी ने पटक कर जान ले लिया। वही सबीना बाई पति बुधनाराम यादव 36 वर्षीय ग्राम छत्तासरई की रहने वाली है। इसे भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया है। घटना रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। फिलहाल दोनों हादसे की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *