The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

होली से पहले बाजारों में खाद्य तेलों के साथ ही बेसन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

Spread the love

रायपुर। खाद्य तेलों के साथ ही बेसन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब नमकीन में देखने को मिल रहा है। मिष्ठान भंडारों में नमकीन के भाव 20 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। 250 रुपये किलो तक बिकने वाले नमकीन-मिक्श्चर इन दिनों 270 रुपये किलो बिक रहे हैं।
दूसरी ओर पखवाड़े भर में ही खाद्य तेलों की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। नमकीन की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे खाद्य तेलों के साथ ही बेसन की कीमतों में बढ़ोतरी है। कारोबारियों का कहना है कि इनकी मांग भी कमजोर है, आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतों में और गिरावट के ही आसार हैं, इसकी नई फसल भी आने को है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *