The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग : दुर्ग में प्लेसमेंट 30 सितंबर को,कुल 126 पदों के लिए 3 नियोजक शामिल

Spread the love


दुर्ग । जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 126 पदों के लिए 3 नियोजक शामिल है। कैंप में शामिल नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेज रायपुर में सिविल इंजीनियर हेतु 10 पद, वेल्थ साइट इंजीनियर 10 पद, अकाउंटेंट 5 पद, ड्राइवर 10 पद टेलीकॉलर 5 पद, सिक्योरिटी गार्ड 50 पद, डिलीवरी ब्वॉय 10 पद हेल्पर 20 पद। श्रीराम एजूटेक प्राइवेट लिमिटेड रसमड़ा दुर्ग हेतु फिटर 1 पद जीइएम इलेक्ट्रिशियन हेतु 1 पद, बैक ऑफिस सपोर्टर हेतु 01 पद। स्पान टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग हथखोज भिलाई में जूनियर इंजीनियर हेतु 2 पद सीनियर इंजीनियर हेतु 1 पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 30 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया facebook-com@mccdurg और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *