The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में लगा लंबा जाम ,दो दिनों से कई गाड़ियां जाम फंसी

Spread the love

रायगढ़। जिले में सड़क पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है। इसकी वजह से रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में दो दिनों से सैकड़ो गाड़ियां जाम में फंस गई। बताया गया है कि सड़क पर तालाब का पानी आ गया है। जिसके चलते ये समस्या हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग बुरी तरह से जर्जर हो गया है,इसके चलते सड़क पर कई जगह सिर्फ गड्‌ढे ही गड्‌ढे नजर आ रहा हैं। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से हो चुकी है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा गया है कि इसी मार्ग पर गेरवानी के पास बने तालाब से पानी निकल रहा है और वह सड़क पर जा रहा है। चूंकि सड़क पर गड्‌ढा है। इसकी वजह से पानी उन्हीं गड्‌ढों में भर गया है। इस कारण से वहां कीचड़ ही कीचड़ हो गया है।
बताया गया है कि गुरुवार सुबह वहां पर एक गाड़ी फंस गई थी। इसके बाद से ये समस्या शुरू हुई। फिर धीरे-धीरे कर इस रास्ते में लंबा जाम लग गया। वो गाड़ी उस गड्‌ढे से निकल ही नहीं पाई थी। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। अगले दिन शुक्रवार को भी एक गाड़ी वहां फंस गई थी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर तैनात है। जो यातायात बहाल करने के प्रयास में लगी हुई है। PWD के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। मौके पर लगातार कोशिश जारी है कि किसी तरह से रोड को चालू किया जा सके। इधर, लोगों को चलने में भी यहां दिक्कत हो रही है। जिसकी वजह से लोगों ने नाराजगी जताई है। साथ ही कई ट्रकों के चालकों ने भी विरोध जताया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor