The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

बीरभूम हिंसा में अब तक 20 लोग गिरफ्तार

Spread the love

THEPOPATLAL पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू शेख की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 2 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी। जिस बागतुई गांव में आगजनी हुई, वहां लोग दहशत में गांव छोड़कर जा रहे हैं। बीरभूम हिंसा में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले पर खुद हस्तक्षेप किया है। चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने गुरुवार दोपहर 2 बजे तक राज्य सरकार से रामपुरहाट हिंसा पर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही हाईकोर्ट ने जिला जज की मौजूदगी में CCTV कैमरे लगाने और घटना स्थल की 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor