The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पर्यावरण नियमों की अवहेलना 25 उद्योगों पर 79 लाख का जुर्माना

Spread the love

रायगढ़ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सख्त निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। मंडल के अनुसार जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) फिलहाल ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में स्थिर है, हालांकि पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इस वर्ष अब तक नियमों का पालन नहीं करने वाले 25 उद्योगों पर कुल 79 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है, जिसमें फ्लाई ऐश प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योग शामिल हैं। निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए खनन और औद्योगिक क्षेत्रों में सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (CAAQMS) स्थापित की गई है, साथ ही NCAP के तहत शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसके अलावा फ्लाई ऐश के परिवहन और निपटान के लिए डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की गई है, ताकि पर्यावरणीय नुकसान को रोका जा सके और पारदर्शिता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *