The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

छोटी नहर में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

बिलासपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब मंगलवार सुबह खूंटाघाट छोटी नहर में एक वृद्ध का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सांधीपारा निवासी 65 वर्षीय कनक कुमार राज के रूप में हुई है, जो रविवार से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने वार्ड क्रमांक 7 के पास नहर में शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *