The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PoliticsChhattisgarh

जिले के 250 नये छात्रों ने एनएसयूआई का लिया सदस्यता

Spread the love

धमतरी ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्म दिवस के अवसर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश अनुसार धमतरी जिले के प्रत्येक ब्लॉकों में कांग्रेस के रीती नीति व सिद्धांतों के बारे में बता कर के छात्र छात्राओं को एनएसयूआई की सदस्यता दिलाई गई ।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने राजीव भवन में कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस तरह से भूपेश बघेल की सरकार कार्य कर रही है लगातार छात्र-छात्राओं में देखा जा रहा है वे लगातार हमारे छात्र संगठन से बढ़ चढ़कर जुड़ रहे हैं कार्यकर्ताओं को भूपेश बघेल जी के कार्य योजनाओं की पत्रिका भेंटकर कांग्रेस प्रवेश कराया गया । नवप्रवेशित छात्रों में काफी उत्साह देखा गया ।
राजीव भवन धमतरी में बसन्त सिन्हा, नमन बंजारे ,यश दुबे ,यश यादव, विपिन सिंह, शंकर नायक, लकी चौहान ,विकास साहू ,उमेश साहू, अनीश राजपूत, इंदर साहू, अहमद रजा ,बसंत सिन्हा ,फैजान खान ,वासु साहू, रौनक राजपूत, दिव्यांशु ,लकी धनकर ,संदीप बरिहा, नरेंद्र नायक, हिमांशु सेन, टिकेश्वर पटेल, ऋषभ ध्रुव, गजेंद्र साहू ,उमेश साहू ,चित्रांश ध्रुव, दीपक कोसरे सहित सेकड़ो की संख्या में छात्र उपस्थित रहे ।

‘‘वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor