The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लग्जरी कार में सवार होकर तेंदुए की खाल की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लग्जरी कार में सवार होकर यहां पहुंचे थे। मगर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है। वहीं इनके 2 साथी पुलिस को देखकर भाग निकले हैं। इन आरोपियों से 4 लाख रुपए की तेंदुए की खाल को बरामद किया गया है। सोमवार शाम को रेंगाखार फॉरेस्ट नाका के पास पुलिस की टीम आने जाने वाली वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक लग्जरी सफेद रंग की कार मोहगांव की तरफ से आते दिखी। इस पर पुलिस ने इस कार को भी चेकिंग के लिए रोक लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों से पूछताछ की।पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें कार की डिग्गी में पुलिस को एक बोरी के अंदर तेंदुए की खाल मिल गई। खाल मिलने के बाद पुलिस जब फिर से आरोपियों तक गई। तब तक दो आरोपी अंधेरे का सहारा लेकर वहां से भाग निकले थे। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा भी किया। मगर वह भागने में सफल रहे। पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही खाल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने जब्त खाल की कीमत 4 लाख रुपए बताई है। इसके अलावा पुलिस ने इनसे कार को भी जब्त कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने दुर्ग के रामअवतार गुप्ता 58 वर्ष, बिरेंद्र कुमार वर्मा 54 वर्ष, रूकदेव परते 40 वर्ष मध्यप्रदेश के बालाघाट को गिरफ्तार किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor