The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नाव पलटने से उफनते नाले में 3 युवक बह गए,दो युवकों ने तैरकर बचाई जान,एक की तलाश जारी

Spread the love


रायपुर/ कांकेर। मंगलवार को कांकेर में उफनते नाले में नाव पलटने से 3 युवक बह गए। इनमें से दो युवकों ने किसी तरह से तैरकर अपनी जान बचाई। जबकि एक युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरी ओर मुंगेली में भी एक युवक नदी में बह गया। दो दिन बाद उसका शव बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पखांजूर क्षेत्र के छोठेबेठिया क्षेत्र के बुरगी गांव निवासी मिथुन कवाची (25) अपने दो अन्य साथियों के साथ बुरगी नाला पार कर मरबेड़ा गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी नाव उफनते नाले की तेज धार में फंसकर पलट गई। नाव में सवार दो युवकों ने तैरकर खुद को बचा लिया, लेकिन मिथुन कवाची तेज धार में बह गया। सूचना मिलने पर प्रशासन टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *