The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

3027 युवाओं ने अग्निवीर बनने दिखाया कौशल

Spread the love

दुर्ग। सेना भर्ती रैली में युवाओं का अपूर्व उत्साह दुर्ग जिले में दिख रहा है। सेना भर्ती स्थल के पास बड़ी संख्या में युवा अपना कौशल दिखाने पहुंच रहे हैं। सेना भर्ती में आज 5556 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें 3027 युवा भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इन युवाओं के रूकने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गई है और सारी व्यवस्थाओं की निरंतर मानिटरिंग कराई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपसंचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से युवाओं की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। नोडल अधिकारी लगातार स्थिति की मानिटरिंग में लगे हुए हैं। जहां भी किसी तरह की दिक्कत होती है समाधान के लिए तुरंत निर्देशित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा नियमित रूप से सेना भर्ती स्थल में पहुंच कर सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं और नोडल अधिकारियों से लगातार व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं। 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होने वाली भर्ती का विवरण इस तरह है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor