The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

झारखंड में राज्य की 35 युवतियां बंधक, वीडियो वायरल होने से हुआ खुलासा

Spread the love

कांकेर। जिले से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर बंधक बनाए जाने का आरोप है। इनमें दुर्गूकोंदल क्षेत्र की कई लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुर्गूकोंदल की एक युवती ने गांव में मैसेज भेजकर मदद मांगी। युवती ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और वहां जबरन रोका जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में युवतियों के वीडियो वायरल होने लगे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, संपर्क स्थापित होते ही विशेष टीम झारखंड भेजी जाएगी।
घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने तुरंत पहल करते हुए झारखंड प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना ने एक बार फिर रोजगार के नाम पर हो रही मानव तस्करी जैसे गंभीर मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित रोजगार व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *