The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अमेरिका के केंटकी राज्य में भयंकर तूफान की वजह से 50 लोगों की मौत

Spread the love

THEPOPATLAL अमेरिका के केंटकी राज्य में एक भयंकर तूफान की वजह से 50 लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी राज्य के राज्यपाल ने दी। गवर्नर ने कहा कि इस घटना से मरने वालों की संख्या 50 से अधिक होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 70 से 100 लोगों की मौत हो चुकी है। केंटकी के इतिहास में सबसे बड़ा बवंडर बताया है। जानकारी के मुताबिक, केंटकी में आए टोर्नाडो की वजह से अधिकांश नुकसान की आशंका है। राज्यपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मेफील्ड में एक फैक्ट्री है, जिसकी छत गिर गई है। यह एक बड़ा हादसा है। बवंडर से प्रभावित इमारतों में ग्रेव्स काउंटी कोर्टहाउस और आसपास की जेल भी शामिल है। मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 70 मील प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की जानकारी दी। सेंट चार्ल्स काउंटी के कम से कम तीन निवासियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *