The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

क्रिकेट मैच में सट्टे की जीते रकम मांगने पर युवक की हत्या,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिहार।आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टे की जीते पैसा मांगने पर बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बुधार की है। मृतक संदीप कुमार टंडवा थाना क्षेत्र के महुअरी गांव का रहने वाला था।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
औरंगाबाद में हुए इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब सुबह रामनगर गांव के कुछ लोग शौच करने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। तभी लोगों को खेत में युवक का शव पड़ा मिला। जब लोग नजदीक पहुंचे तो उसके शरीर पर कई जगह चाकू से गोदने के निशान थे।इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप ने पैसा गांव और आसपास के कुछ लड़को से आइपीएल के दौरान लगाया था जिसमें वह जीत गया था।जीतने के बाद से वह अपने पैसे मांग रहा था।इससे पैसा हारने वाले बदमाश खफा हो गए और उसकी हत्या करने की पूरी साजिश कर डाली।अनुमान यही लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या बदमाशों ने घर में बुलाकर की थी। वहीं परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक ने उन्हें बिना बताए चला गया था। उसके जाने की सूचना किसी को भी नहीं थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *