The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार,11 लाख 80 हजार रुपए का माल जब्त

Spread the love

रायपुर । ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर आ रहे गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली की ओडिशा के कुछ तस्कर गांजा लेकर रायपुर जाने वाले हैं। वो देवभोग के रास्ते रायपुर की तरफ जाएंगे। यह पता लगते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू की। तरीकरों को पुलिस ने गरियाबंद में ही दबोच लिया है।पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा है।पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह सभी ओडिशा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में शंकर सॉरी, भरत सॉरी, सोबी उर्प सैयद मोहम्मद सोहेब, समीम खान, छोटू खान और नवीन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से 13 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए है। वहीं कार और मोबाइल को भी जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 10 लाख 50 हजार रुपए है। पुलिस ने कुल मिलाकर इस मामले में 11 लाख 80 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor