The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नए साल के जश्न में नशे में ड्राइविंग करने वाले 14 से ज्यादा लोगों की गाड़ियां जब्त

Spread the love

रायपुर । नए साल के जश्न में 31 दिसंबर की रात 2 बजे तक पुलिस की सख्ती जारी रही। नशे में ड्राइविंग करने वाले 14 से ज्यादा लोगों की गाड़ियां जब्त की गई। कुछ लोगों का मौके पर ही पुलिस ने चालान किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। नशे में गाड़ी चलाने वाले इधर-उधर फोन करते रहे। इसके बाद भी पुलिस ने नहीं छोड़ा। पुलिस ने जगह-जगह बेरीकेड्स और स्टापर लगाया था। 5 जगह पर ब्रीद एनालाइजर के साथ जांच की गई। आधी रात तक शहर में आने वाली सभी गाड़ियों को रोककर जांच की गई। 14 लोग शराब के नशे में गाड़ी चलाते मिले, जिनके वाहन जब्त किए गए। कुछ लोग तीन सवारी भी मिले, जिन पर जुर्माना किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor