The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बस और पिकअप में जोरदार टक्कर,12 लोग घायल,4 की हालत गंभीर,गुस्साये लोगो ने बस में लगाई आग

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली में 03 दिसंबर की देर शाम पिकअप से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। हादसे के काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बस में आग लगा दी। मामला लोरमी थाना के साल्हेघोरी गांव का है।जानकारी के मुताबिक, यात्री बस लोरमी से डिंडोरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान देर शाम साल्हेघोरी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 8 यात्री और पिकअप सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को लोरमी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बस चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही दोनों ही गाड़ी के वाहन चालक फरार हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *