The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

​मंदिर जा रहे 6 लोगों को कंटेनर ने कुचला,हादसें दंपति सहित 4 की मौत,2 का अस्पताल में भर्ती

Spread the love

राजस्थान। सिरोही जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को कार बनवाने के लिए डिवाइडर पर बैठक मैकेनिक का इंतजार कर रहे 6 लोगों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इस हादसे में दं​पति सहित चार लोगों की मौत हो गई,जबकि 2 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार एक कार में सवार होकर 6 लोग मंदिर जा रहे थे, तड़के करीब 3 बजे किरवली के पास कार आगे चल रहे एक टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद सभी लोग कार से उतरकर डिवाइडर पर बैठकर मेकेनिक का इंतजार करने लगे। इसी बीच अहमदाबाद की ओर से आए तेज गति के एक अनियंत्रित कंटेनर ने पहले तो राजमार्ग पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार को टक्कर मार दी और फिर बेकाबू होकर डिवाइडर पर बैठे लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाबूलाल सुथार (74) और उनकी पत्नी मंछी देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पा सुथार (45) और गोविंद राम (50) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल तनिश (10) और दुर्गा सुथार (40) का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *