The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पूर्व मंत्री के बेटे को भाजपा ने पार्टी से निकाला,जाने पूरी खबर

Spread the love

शिमला। उपचुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा ने पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को पार्टी से निकाल दिया है। बीजेपी ने उन्हें पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर निर्दलीय नामांकन करने पर यह कार्रवाई की है। कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने निष्कासन के आदेश जारी किए हैं। चेतन बरागटा भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक पद पर तैनात थे। दरअसल, हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में प्रत्‍याशियों के नाम वापसी का बुधवार को आखिरी दिन था। ऐसे में जुब्बल कोटखाई से भाजपा से बागी चेतन बरागटा पर सबकी नजरें टिकीं थी। सबके मन में यही सवाल था कि क्या चेतन बरागटा अपना नामांकन वापस लेंगे। सूत्रों का कहना था कि चेतन बरागटा नामांकन वापस नहीं लेंगे। यही वजह है कि हिमाचल बीजेपी हाईकमान ने शाम होने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *