Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भेल और गुपचुप खाने से 71 लोग हुए बीमार,सभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Spread the love

राजनांदगांव। बाजार में भेल और गुपचुप खाने के बाद 71 लोग बीमार हो गए। इनमें 47 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र 6 से 15 साल के बीच है। फूड प्वॉइजनिंग के बाद सभी बच्चों को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहां देर रात तक कलेक्टर सहित अन्य अफसर डटे रहे। फिलहाल सभी मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।ठेलकाडीह क्षेत्र के गतापारा कला में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। इसमें गांव के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे गए हुए थे। सभी ने दुकान से गुपचुप और भेल खाया था। जब घर लौटे एक-एक कर सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।वहीं एसडीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गांव भेजा गया है। वहां पर सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor