The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अमरनाथ पवित्र गुफा के पास बादल फटने से 8 की मौत

Spread the love

जम्मू-कश्मीर। अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से करीब आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले अमरनाथ में खराब मौसम की आशंका जताई थी।
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, अमरनाथ गुफा से दो किलोमीटर दूर बादल फटने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि निचले इलाकों में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम बादल फटने के बाद की स्थिति का आकलन कर रही है। फिलहाल नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *